मध्यप्रदेश में IAS अधिकारियों का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: आशीष सिंह उज्जैन संभागायुक्त, इंदौर संभागायुक्त का जिम्मा अब डॉ. सुदाम खाड़े को

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने आज सोमवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा निर्णय लेते हुए एक दर्जन से अधिक IAS अधिकारियों का तबादला कर दिया। जारी आदेश के अनुसार भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और राज्य प्रशासनिक सेवा (भाप्रसे) के कई अधिकारियों को उनके वर्तमान पदों से हटाकर अस्थायी रूप से स्थानापन्न रूप से पदस्थ किया गया है।
सूत्रों के मुताबिक, यह फेरबदल आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा और इसका उद्देश्य शासन-प्रशासन के कार्यों को और अधिक सुचारु बनाना है। राज्य सरकार समय-समय पर विभागीय आवश्यकताओं और प्रशासनिक जरूरतों को देखते हुए ऐसे तबादले करती रहती है। इस बार जिन अधिकारियों को स्थानांतरित किया गया है, उनमें कलेक्टर स्तर से लेकर विभागीय पदों तक के अफसर शामिल हैं।
प्रशासनिक हलकों में इसे एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, क्योंकि हाल ही में प्रदेश में कई बड़े कार्यक्रम और विकास योजनाएं चल रही हैं, जिनके संचालन के लिए अनुभवी अधिकारियों की तैनाती आवश्यक है।
इंदौर में आज बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हो गया। इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह अब पदोन्नत होकर उज्जैन संभागायुक्त बनाए गए हैं… साथ ही उनके पास सिंहस्थ मेले का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। इसी तरह इंदौर संभागायुक्त दीपक सिंह अब वि.क.अ.-सह-सचिव, मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग (भोपाल) हुए, तो अब इंदौर संभाग के संभागायुक्त का जिम्मा डॉ. सुदाम पंढरीनाथ खाड़े के हाथ में होगा। मालूम हो कि श्री खाड़े के पास जनसम्पर्क आयुक्त का जिम्मा था, जो अब दीपक सक्सेना संभालेंगे !







