
भोपाल में परशुराम कल्याण बोर्ड के आयोजन का संघर्ष मोर्चा ने किया स्वागत
भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के परशुराम कल्याण बोर्ड द्वारा आयोजित महर्षि मैत्री श्रृंखला ‘सत्यम’ को सनातन संस्कृति और परंपराओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सार्थक पहल बताया गया है। मध्यप्रदेश सवर्ण अधिकारी कर्मचारी संघर्ष मोर्चा ने इस आयोजन का स्वागत करते हुए आयोजकों को बधाई दी है। संघर्ष मोर्चा ने भोपाल सहित प्रदेशभर के सनातनी बंधुओं से अपील की है कि वे इस प्रकार के आयोजनों में अधिक से अधिक सहभागिता करें, ताकि सनातन परंपरा, संस्कृति और मूल्यों को नई पीढ़ी तक सशक्त रूप से पहुंचाया जा सके।
सनातन परंपरा को आगे बढ़ाने का प्रयास
मध्यप्रदेश सवर्ण अधिकारी कर्मचारी संघर्ष मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक पांडे ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि परशुराम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पंडित विष्णु राजोरिया के नेतृत्व में आयोजित महर्षि मैत्री श्रृंखला ‘सत्यम-6’ सनातन परंपरा को आगे बढ़ाने की दिशा में एक मजबूत और दूरगामी कदम सिद्ध होगा।उन्होंने कहा कि इस आयोजन के प्रचार-प्रसार से सनातन समाज के युवाओं में अपनी सांस्कृतिक जड़ों के प्रति पुनः जागरूकता उत्पन्न होगी और वे सनातन जीवन मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित होंगे।
प्रदेश में उत्साह का वातावरण
अशोक पांडे ने बताया कि इस कार्यक्रम के आयोजन से प्रदेश के सनातन समाज में उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण निर्मित हुआ है। ऐसे आयोजन न केवल सामाजिक एकता को सुदृढ़ करते हैं, बल्कि सांस्कृतिक चेतना को भी मजबूती प्रदान करते हैं।
इन प्रमुख लोगों ने किया आयोजन का स्वागत
महर्षि मैत्री श्रृंखला ‘सत्यम-6’ के स्वागत एवं समर्थन में प्रमुख रूप से अशोक पांडे, सुधीर नायक, उमाशंकर तिवारी, श्याम सुंदर शर्मा, अनूप शर्मा, सुनील पाठक, लक्ष्मीकांत द्विवेदी, मयूर उपाध्याय सहित दर्जनों कर्मचारी नेता शामिल रहे।



