भोपाल। मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस संगठन चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। इस बार प्रदेश महासचिव, जिला अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्ष पदों के लिए हुई निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ में जबलपुर के यश घनघोरिया ने सबसे अधिक मत पाकर प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं भोपाल के अभिषेक परमार दूसरे, सीधी के देवेन्द्र दादू तीसरे और ग्वालियर के शिवराज यादव चौथे स्थान पर रहे।
सूत्रों के अनुसार अब इन शीर्ष प्रत्याशियों का इंटरव्यू होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष पद की आधिकारिक घोषणा की जाएगी। युवा कांग्रेस की यह प्रक्रिया संगठनात्मक मजबूती और नए नेतृत्व के चयन के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इसी क्रम में भोपाल ग्रामीण युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद पर राहुल मंडलोई को चुना गया है। इन परिणामों के बाद प्रदेशभर के युवा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है, और सभी की निगाहें अब आगामी इंटरव्यू व आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं।
मप्र युवा कांग्रेस संगठन चुनाव परिणाम घोषित: यश घनघोरिया शीर्ष पर, इंटरव्यू के बाद होगी प्रदेश अध्यक्ष की आधिकारिक घोषणा
