मध्यप्रदेश युवा आयोग के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने संभाला पदभार, टीटी नगर स्टेडियम में हुआ स्वागत

कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने किया भव्य स्वागत, युवाओं के हित में कार्य करने का संकल्प

भोपाल। मध्य प्रदेश युवा आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने बुधवार को राजधानी भोपाल स्थित टीटी नगर स्टेडियम पहुंचकर विधिवत पदभार ग्रहण किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, समर्थक और युवा मौजूद रहे, जिन्होंने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

पदभार ग्रहण समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर और माल्यार्पण कर प्रवीण शर्मा का अभिनंदन किया। कार्यक्रम में युवाओं के विकास, रोजगार, खेल गतिविधियों और सामाजिक सहभागिता को लेकर चर्चा भी हुई।

प्रवीण शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश के युवाओं को शिक्षा, रोजगार, खेल और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए आयोग सक्रिय भूमिका निभाएगा। उन्होंने युवाओं की समस्याओं के समाधान और उनके हितों की रक्षा को प्राथमिकता देने की बात कही।

इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों और युवा कार्यकर्ताओं ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम के दौरान उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला और समर्थकों ने युवा आयोग से प्रदेश के युवाओं के लिए नई योजनाओं एवं सकारात्मक पहल की उम्मीद जताई।

Exit mobile version