भोपाल। शासकीय प्राथमिक शाला गणेश नगर में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर मदद फाउंडेशन ने सेवा एवं पोषण के संकल्प को साकार करते हुए 200 बच्चों को पोषण किट और पौष्टिक आहार वितरित किया।
कार्यक्रम में मदद फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती सुनंदा पहाड़े ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पोषण किट वितरित की गईं।
विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापक श्रीमती किरण देशभ्रतार, शिक्षिकाएं आशा, मनोरमा एवं शीला, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती गीता पवार तथा सहायिका शारदा प्रजापति सहित विद्यालय परिवार मौजूद रहा।
फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि बच्चों का बेहतर स्वास्थ्य और संतुलित पोषण उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। 200 बच्चों को पोषण किट और पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना इसी दिशा में एक सार्थक पहल है। इस अवसर पर सेवा, पोषण और बच्चों के स्वस्थ भविष्य के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया गया।
