
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य के 17 धार्मिक स्थलों में शराबबंदी की घोषणा की है। इस फैसले को लेकर आज कैबिनेट में प्रस्ताव पेश किया जाएगा। इन स्थानों को धार्मिक दृष्टि से अत्यधिक महत्व दिया गया है, जहां शराब की बिक्री पूरी तरह से प्रतिबंधित की जाएगी।
शराबबंदी लागू होने वाले स्थानों की सूची
1. उज्जैन
2. मैहर
3. दतिया
4. पन्ना
5. मंडला
6. मुलताई
7. मंदसौर
8. ओरछा
9. चित्रकूट
10. अमरकंटक
11. महेश्वर
12. ओंकारेश्वर
13. मंडलेश्वर
14. सलकनपुर
15. बांदकपुर
16. कुंडलपुर
17. बरमानकला, लिंगा और बरमानखुर्द
यह फैसला धार्मिक स्थलों की पवित्रता बनाए रखने और जनता की मांग को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। सरकार का यह कदम इन क्षेत्रों में सामाजिक शांति और सौहार्द्र बनाए रखने में सहायक होगा।.