लायंस क्लब भोपाल मैजेस्टिक का साप्ताहिक हंगर प्रोजेक्ट शुरू, 150 जरूरतमंदों को भोजन वितरित

भोपाल। लायंस क्लब भोपाल मैजेस्टिक ने हंगर वीक के तहत वृंदावन ढाबा में हर मंगलवार आयोजित होने वाले परमानेंट हंगर प्रोजेक्ट की शुरुआत की। सेवा प्रकल्प का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को नियमित रूप से गर्म और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना है।
प्रकल्प के तहत इस सप्ताह करीब 150 जरूरतमंदों को भोजन वितरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन हंगर कोऑर्डिनेटर लायन शशि बुधोलिया के मार्गदर्शन में हुआ।
इस दौरान लायन अनीता मिश्रा, क्लब अध्यक्ष लायन वैशाली मिश्रा, लायन उमा रानी, लायन संध्या शर्मा, लायन अलका शुक्ला, रानी खान सहित क्लब के अन्य सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता की।
क्लब पदाधिकारियों ने बताया कि यह सेवा प्रकल्प हर मंगलवार नियमित रूप से जारी रहेगा, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक भोजन और सहायता पहुंचाई जा सके। क्लब ने सभी सदस्यों के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे सामूहिक समाजसेवा का उदाहरण बताया।





