State

कोलार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने राजीव गांधी को जयंती पर किया नमन, आमजन को बांटे फल

भोपाल। भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर कोलार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कोलार के डी-मार्ट चौराहे और कोलार सिक्सलेन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद आम लोगों को फल भी वितरित किए गए।

कार्यक्रम में कोलार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल सिंह राठौड़ ने राजीव गांधी के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने देश में संचार और तकनीक के क्षेत्र में बदलाव की नींव मजबूत की। उनके प्रयासों से भारत में संचार क्रांति को बढ़ावा मिला और युवाओं के लिए वे आज भी प्रेरणास्रोत हैं।

राजीव गांधी के विचारों को याद किया

कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने राजीव गांधी के जीवन और उनके कार्यों पर विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि देश के विकास और आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने में राजीव गांधी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने युवाओं को देश की प्रगति में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के आदर्शों और विचारों पर चलने का संकल्प भी लिया। इसके बाद चौराहे पर मौजूद लोगों को फल वितरित किए गए।

कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुखलाल ठाकुर, पूर्व सरपंच मंगल सिंह यादव, गायत्री प्रसाद शर्मा, योगेश सराठे, चम्पालाल मीना, प्रशांत चौहान, कपिल सैनी, विजय वर्मा, ए.के. सिंह, गुड्डू मनोहर, आशीष राय, पंकज शर्मा, शाहिद हुसैन, मुकेश शाह, ओपी अहिरवार, बबलू खान, रोहित सक्सेना, जगमोहन बावरा, मुबीना बी, रत्ना ताई, उषा कनोजिया, बृजलाल साहू, सनी पांडे, रिंकू राजपूत, सोनू जैन, दीपक चरवे, रमेश कटारिया और जावेद खान सहित कोलार कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता और क्षेत्रीय नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Related Articles