कटनी ब्रेकिंग: भाजपा नेताओं की गुंडागर्दी का वीडियो वायरल, पुलिस से मारपीट और गाली-गलौज

कटनी जिले में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े होते नजर आ रहे हैं। बीती रात कोतवाली थाना परिसर में भाजपा नेताओं द्वारा पुलिस के साथ मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे जिले में हड़कंप मच गया है।

मामले में भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिषेक ताम्रकार, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष पारस जैन सहित अन्य नेताओं की संलिप्तता बताई जा रही है। आरोप है कि भाजपा नेताओं ने अपने एक साथी को पुलिस की हिरासत से जबरन छुड़ा लिया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों से दुर्व्यवहार करते हुए शहर में खुलेआम गांजा बिकने का भी आरोप लगाया।

इस घटना ने कटनी जिले की कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि पुलिस और प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।

Exit mobile version