दीपावली से पहले जीतू पटवारी का तीखा हमला  मध्य प्रदेश में उजाले के बीच कुशासन का अंधेरा : पटवारी

भोपाल । दीपावली से पहले मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि जब किसान MSP के लिए तरस रहे हैं, युवा बेरोजगार हैं, महिलाएं असुरक्षित हैं और सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं  तो दीपावली का यह पर्व किसके लिए खुशहाल होगा? श्री पटवारी ने एक श्वेत पत्र जारी करते हुए भाजपा सरकार की छह प्रमुख विफलताओं को उजागर किया बेरोजगारी, सड़कों की दुर्दशा, किसानों की बदहाली, महंगाई, महिलाओं की असुरक्षा और बच्चों की मृत्यु दर।
बेरोजगारी: प्रदेश में 25 लाख से अधिक युवा रोजगार के इंतजार में हैं, पर सरकार केवल 0.9% बेरोजगारी दर का झूठा दावा कर रही है।
सड़कें: 1360 रुपए करोड़ की भोपाल-देवास सड़क पर 6522 रुपए करोड़ से अधिक टोल वसूला गया, फिर भी हालात बदतर हैं।
किसान संकट: MSP और बोनस के वादे अधूरे; गेहूं, धान और सोयाबीन के दामों पर धोखा।
महंगाई: मजदूरों के वेतन में सिर्फ 1 रु की बढ़ोतरी, जबकि महंगाई दर लगातार बढ़ रही है।
महिला सुरक्षा: गुमशुदगी और मानव तस्करी के मामले बढ़ रहे हैं, पुलिस नाकाम।
स्वास्थ्य सेवाएँ: शिशु मृत्यु दर देश में दूसरी सबसे अधिक, 1630 रु करोड़ खर्च के बावजूद कोई सुधार नहीं। कांग्रेस ने सरकार से टोल वसूली बंद करने, किसानों को MSP देने, महिलाओं की सुरक्षा के लिए SIT गठित करने, और स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार के लिए आपातकालीन कदम उठाने की मांग की है।
श्री पटवारी ने चेताया  कि जब तक सरकार जनता के सवालों का जवाब नहीं देती, कांग्रेस सड़कों पर उतरकर जनता की आवाज बुलंद करेगी। दीपावली का असली उजाला तभी आएगा जब प्रदेश अंधकारमय कुशासन से मुक्त होगा।

Exit mobile version