ज्ञानोदय तीर्थ में 14 से 17 अगस्त तक होगा जिन देशना यूथ कन्वेंशन

भोपाल। युवाओं को धर्म और अध्यात्म के साथ बेहतर जीवनशैली का मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से ज्ञानोदय तीर्थ में 14 से 17 अगस्त तक जिन देशना यूथ कन्वेंशन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम श्री कुन्दकुन्द कहान पारमार्थिक ट्रस्ट, मुंबई और श्री कुन्दकुन्द प्रवचन प्रसारण संस्थान, उज्जैन के तत्वावधान में आयोजित हो रहा है।

ज्ञानोदय तीर्थ कमेटी के संस्थापक ट्रस्टी देवेंद्र बड़कुल ने बताया कि इस विशेष आयोजन में देश के विभिन्न शहरों से युवा और श्रद्धालु शामिल होंगे। कार्यक्रम में जाने-माने विद्वान युवाओं को जीवन में धर्म और अध्यात्म के महत्व के साथ बेहतर जीवनशैली को लेकर विशेष प्रशिक्षण देंगे।

विद्वान देंगे जीवन को बेहतर बनाने का मार्गदर्शन

कार्यक्रम में कोटा के संजय शास्त्री, छिंदवाड़ा के डॉ. विवेक, मुंबई के विवेक सहज, भोपाल के डॉ. अंकुर शास्त्री और डॉ. अभिषेक शास्त्री विशेष मार्गदर्शन देंगे।

विद्वान युवाओं को बताएंगे कि अध्यात्म के साथ जीवनशैली कैसी होनी चाहिए और जीवन को आनंदमय, सफल और सुखद कैसे बनाया जा सकता है। आयोजन का निर्देशन जबलपुर के पंडित विराग शास्त्री करेंगे।

देशभर से श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद

आयोजकों के अनुसार यह आयोजन युवाओं को धर्म और आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ने के साथ उन्हें जीवन के व्यावहारिक पहलुओं को समझने का अवसर देगा। चार दिवसीय कार्यक्रम में देश के अनेक शहरों से श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।

— देवेंद्र बड़कुल, मंत्री, ज्ञानोदय तीर्थ धाम

Exit mobile version