रांची। झारखंड से बड़ी खबर सामने आई है, जहां भारतीय जनता पार्टी (BJP) की महिला नेता फूल जोशी को पुलिस ने सेक्स रैकेट संचालन और लड़कियों की सप्लाई डील में लिप्त पाए जाने पर गिरफ्तार किया है। सूचना के अनुसार, फूल जोशी पिछले कुछ समय से हाई प्रोफाइल ग्राहकों को युवतियों की सप्लाई करने का धंधा चला रही थी। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक रेड (छापेमारी अभियान) चलाया और उन्हें रंगे हाथ पकड़ा।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस रैकेट में कई अन्य दलालों और प्रभावशाली लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। मौके से कई आपत्तिजनक चैट, फोटो और लेन-देन से जुड़े दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की परतें खोलने में जुटी है।
झारखंड BJP नेतृत्व ने मामले से खुद को अलग बताते हुए कहा है कि यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह मामला प्रदेश की राजनीति में नैतिकता और महिला सुरक्षा के मुद्दे पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।
झारखंड बीजेपी महिला नेता फूल जोशी सेक्स रैकेट में गिरफ्तार, लड़कियों की सप्लाई डील करते रंगे हाथ पकड़ी गई
