
भोपाल। मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच के आवाहन पर  विधानसभा सत्र में भोपाल के अंबेडकर जयंती मैदान तुलसी नगर में प्रदेश के हजारों अनियमित कर्मचारी एकत्रित होकर अपनी 11 सूत्रीय मांगो समर्थन में विशाल धरना देंगे तथा मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपेंगे।
मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच के प्रदेश अध्यक्ष अशोक पांडे ने  बताया है कि प्रदेश के स्थाई कर्मी दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी अंशकालीन कर्मचारी सुरक्षा श्रमिक दैनिक वेतन वाहन चालक वनसमिति चौकीदार आदि अनियमित  संवगॅ के कर्मचारी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर लंबे समय से चरणबद्ध आंदोलन कर रहे हैं लेकिन सरकार मांगों को संज्ञान में लेकर अनियमित कर्मचारियो के हित में निर्णय नहीं ले रही है मांगे मंजूर न होने के कारण अनियमित कर्मचारियों के श्रम अधिकारों का हनन हो रहा है वही अनियमित कर्मचारियों को आर्थिक नुकसान हो रहा है जिस कारण प्रदेश भर के अनियमित कर्मचारियों में सरकार के खिलाफ असंतोष का वातावरण निर्मित हो गया है  आगामी विधानसभा सत्र के दौरान अनियमित कर्मचारी जोरदार आंदोलन करके सरकार का ध्यान अपनी 11 सूत्रीय मांगों की ओर आकर्षित करेंगे तथा सरकार से पुरजोर मांग करेंगे की मांगों को मंजूर करके आदेश जारी किए जाएं नियमित कर्मचारी एवं स्थाई कर्मियों को उच्च न्यायालय के आदेशों का लाभ दिया जाए दैनिक वेतन भोगी सेवा से नियमित हुए दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को दैनिक वेतन भोगी सेवा काल की वरिष्ठता का लाभ देकर पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिया जाए स्थाई कर्मियों को सातवां वेतनमान दिया जाए सुरक्षा श्रमिकों को कुशल श्रमिक बनाया जाए पीएफ का लाभ दिया जाए अंशकालीन कर्मचारियों को कलेक्टर दर का वेतन दिया जाए वन समिति चौकीदारों को न्यूनतम वेतन दिया जाए अस्थाई कर्मचारियों को अनुकंपा नियुक्ति दी जाए पेंशन दी जाए न्यूनतम वेतन 21000 रुपए किया जाए स्वास्थ्य सुविधा का बीमा का लाभ दिया जाए।
                             
				


