State

नाथू बरखेड़ा में 24 लाख रुपये की लागत से बने सामुदायिक भवन का लोकार्पण

भोपाल, 3 अगस्त। जनपद पंचायत फंदा ब्लॉक की ग्राम पंचायत नाथू बरखेड़ा में सोमवार को 24 लाख रुपये की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन (शेड) का लोकार्पण हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने किया।

लोकार्पण कार्यक्रम में विधायक रामेश्वर शर्मा ने ग्रामीणों को सामुदायिक भवन की सौगात देते हुए कहा कि ऐसे निर्माण कार्य गांवों में सामाजिक एवं सामुदायिक गतिविधियों को बढ़ावा देंगे और लोगों को विभिन्न कार्यक्रमों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच खेमचंद सिंगरौले, बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने सामुदायिक भवन के निर्माण पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे गांव के लिए उपयोगी सुविधा बताया।

Related Articles