मध्यप्रदेश में आईएएस अधिकारियों के तबादले: उज्जैन, विदिशा, हरदा, अशोकनगर और भोपाल सहित कई जिलों में कलेक्टर बदले गए, देखें पूरी लिस्ट

भोपाल, ।  मध्यप्रदेश शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों के तबादलों की एक महत्वपूर्ण सूची जारी की गई है। इस आदेश के तहत प्रदेश के कई जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं, साथ ही प्रमुख सचिव, अपर सचिव और अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह स्थानांतरण आदेश आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा।

मुख्य तबादले और नई जिम्मेदारियां इस प्रकार हैं:

1. श्री बसंत कुर्रे (बैच 2010)
वर्तमान पद: संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, भोपाल
नवीन पदस्थापना: अपर सचिव, श्रम विभाग तथा सचिव, मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार मंडल, भोपाल।
नया अतिरिक्त प्रभार: कल्याण आयुक्त, असंगठित शहरी/ग्रामीण कर्मकार कल्याण मंडल।


2. श्री नीरज कुमार सिंह (बैच 2012)
वर्तमान पद: कलेक्टर, उज्जैन
नवीन पदस्थापना: संचालक (परियोजना), लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, भोपाल
नया दायित्व: अपर सचिव, मध्यप्रदेश शासन


3. श्री सुभाष कुमार द्विवेदी (बैच 2012)
वर्तमान पद: कलेक्टर, अशोकनगर
नवीन पदस्थापना: अपर सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग, भोपाल


4. श्री आदित्य सिंह (बैच 2014)
नवीन पदस्थापना: कलेक्टर, जिला अशोकनगर


5. श्री रौशन कुमार सिंह (बैच 2015)
वर्तमान पद: कलेक्टर, विदिशा
नवीन पदस्थापना: कलेक्टर, उज्जैन


6. श्री सिद्धार्थ जैन (बैच 2016)
वर्तमान पद: अपर कलेक्टर, भोपाल
नवीन पदस्थापना: कलेक्टर, हरदा


7. श्री अंशुल गुप्ता (बैच 2016)
वर्तमान पद: संचालक, जनसंपर्क एवं कार्यपालक निदेशक, मध्यप्रदेश माध्यम
नवीन पदस्थापना: कलेक्टर, जिला विदिशा


8. सुश्री ज्योति शर्मा (बैच 2018)
वर्तमान पद: अपर कलेक्टर, इंदौर
नवीन पदस्थापना: मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, देवास


9. श्री हिमांशु प्रजापति (बैच 2019)
वर्तमान पद: सीईओ, जिला पंचायत देवास
नवीन पदस्थापना: कार्यकारी संचालक, मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम, इंदौर
नया दायित्व: उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन



अतिरिक्त प्रभार दिए गए अधिकारी:

श्री गुलशन बामरा (बैच 1997)
वर्तमान पद: प्रमुख सचिव, जनजातीय कार्य विभाग
नवीन प्रभार: मुख्य कार्यपालन अधिकारी, अटल बिहारी बाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान, भोपाल

श्री आशीष सिंह (बैच 2010)
वर्तमान पद: कलेक्टर, इंदौर
नवीन प्रभार: मेला अधिकारी, सिंहस्थ मेला, उज्जैन

श्री ऋषि गर्ग (बैच 2013)
वर्तमान पद: सदस्य सचिव, राज्य योजना आयोग एवं आयुक्त, आर्थिक एवं सांख्यिकी
नवीन प्रभार: संचालक, अटल बिहारी बाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान, भोपाल

Exit mobile version