State
अप्रैल 2025 में समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन: पश्चिम मध्य रेल ने यात्रियों की सुविधा के लिए जबलपुर, रानी कमलापति, रीवा और सोगरिया से चलाईं विशेष ट्रेनें

भोपाल । यात्रियों की बढ़ती संख्या और गर्मी की छुट्टियों के दौरान यात्रा सुविधा को ध्यान में रखते हुए पश्चिम मध्य रेल द्वारा अप्रैल माह से कई समर स्पेशल ट्रेनें शुरू की गई हैं। ये ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनें जबलपुर, रीवा, रानी कमलापति एवं सोगरिया जैसे प्रमुख स्टेशनों से अयोध्या, पुणे, बांद्रा टर्मिनस, कोयंबटूर, सीएसएमटी, सहरसा, अगरतला और दानापुर के लिए चलाई जा रही हैं।
इन अप्रैल 2025 स्पेशल ट्रेनों की टाइम टेबल और रूट की जानकारी निम्नानुसार है:
1. जबलपुर-अयोध्या साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन
- 01701 जबलपुर से अयोध्या: हर बुधवार रात 19:40 बजे प्रस्थान, अगले दिन सुबह 11:00 बजे आगमन।
- 01702 अयोध्या से जबलपुर: हर गुरुवार दोपहर 13:30 बजे प्रस्थान, अगले दिन सुबह 04:15 बजे आगमन।
2. जबलपुर-पुणे साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन
- 02132 जबलपुर से पुणे: हर रविवार दोपहर 13:50 बजे रवाना, अगले दिन सुबह 06:25 बजे आगमन।
- 02131 पुणे से जबलपुर: हर सोमवार सुबह 11:30 बजे रवाना, अगले दिन सुबह 06:00 बजे आगमन।
3. जबलपुर-बांद्रा टर्मिनस समर स्पेशल ट्रेन
- 02134 जबलपुर से बांद्रा टर्मिनस: हर शुक्रवार शाम 17:00 बजे रवाना, अगले दिन दोपहर 14:10 बजे आगमन।
- 02133 बांद्रा टर्मिनस से जबलपुर: हर शनिवार शाम 17:15 बजे रवाना, अगले दिन दोपहर 15:10 बजे आगमन।
4. जबलपुर-कोयंबटूर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन
- 02198 जबलपुर से कोयंबटूर: हर शुक्रवार रात 23:50 बजे प्रस्थान, तीसरे दिन दोपहर 14:40 बजे आगमन।
- 02197 कोयंबटूर से जबलपुर: हर सोमवार शाम 17:05 बजे रवाना, तीसरे दिन सुबह 08:45 बजे आगमन।
5. रीवा-सीएसएमटी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन
- 02187 रीवा से सीएसएमटी: हर गुरुवार दोपहर 15:50 बजे रवाना, अगले दिन दोपहर 12:20 बजे आगमन।
- 02188 सीएसएमटी से रीवा: हर शुक्रवार दोपहर 13:30 बजे रवाना, अगले दिन सुबह 09:45 बजे आगमन।
6. रानी कमलापति-सहरसा समर स्पेशल ट्रेन
- 01663 रानी कमलापति से सहरसा: हर सोमवार शाम 16:30 बजे प्रस्थान, अगले दिन दोपहर 15:15 बजे आगमन।
- 01664 सहरसा से रानी कमलापति: हर मंगलवार शाम 18:30 बजे रवाना, अगले दिन रात 21:10 बजे आगमन।
7. रानी कमलापति-अगरतला साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन
- 01665 रानी कमलापति से अगरतला: हर गुरुवार दोपहर 15:40 बजे रवाना, तीसरे दिन शाम 18:55 बजे पहुंच।
- 01666 अगरतला से रानी कमलापति: हर रविवार शाम 17:20 बजे रवाना, तीसरे दिन शाम 16:35 बजे आगमन।
8. रानी कमलापति-हड़पसर (पुणे) स्पेशल ट्रेन
- 01667 रानी कमलापति से हड़पसर: हर गुरुवार सुबह 08:35 बजे रवाना, दूसरे दिन आधी रात 00:30 बजे आगमन।
- 01668 हड़पसर से रानी कमलापति: हर शुक्रवार सुबह 06:30 बजे रवाना, उसी दिन रात 22:55 बजे आगमन।
9. सोगरिया-दानापुर समर स्पेशल ट्रेन
- 09819 सोगरिया से दानापुर: हर सोमवार दोपहर 12:45 बजे प्रस्थान, अगले दिन सुबह 10:00 बजे आगमन।
- 09820 दानापुर से सोगरिया: हर मंगलवार दोपहर 12:45 बजे रवाना, अगले दिन सुबह 11:00 बजे आगमन।





