
भोपाल: शहर में अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण के तहत पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त पंकज श्रीवास्तव के निर्देश पर भोपाल पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत क्राइम ब्रांच ने अवैध हथियारों की तस्करी में लिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस उपायुक्त (अपराध) अखिल पटेल और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त शैलेन्द्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन में, सहायक पुलिस आयुक्त मुख्तार कुरैशी और थाना प्रभारी अशोक मरावी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
क्राइम ब्रांच ने पहले आरोपी यासिन मलिक उर्फ शोवी (22 वर्ष) को गिरफ्तार किया था, जिसके पास से एक देसी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए थे। उससे पूछताछ में खुलासा हुआ कि उसने यह हथियार अरीब मोहम्मद खान से खरीदा था।
पिस्तौल और कारतूस के साथ दो अन्य आरोपी गिरफ्तार
यासिन के मेमो के आधार पर पुलिस ने अरीब मोहम्मद खान (25 वर्ष) को गिरफ्तार किया, जिसने स्वीकार किया कि उसने एक पिस्टल और एक कारतूस सोहेल खान (21 वर्ष) को बेचा था। सोहेल की एक्टिवा से एक देसी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस जब्त किया गया।
आरोपियों की जानकारी
जब्त सामग्री
1. तीन देसी पिस्टल
2. तीन जिंदा कारतूस
3. नीले रंग की एक्टिवा
सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में निरीक्षक सुनील मैहर, सहायक उपनिरीक्षक जुबेर अहमद, प्रधान आरक्षक दिलीप बाक्सर, आरक्षक सुनील सिंह, और यासीर खान की सराहनीय भूमिका रही।
जांच जारी
पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर अवैध हथियारों के नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। इस मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।





