भोपाल/सुरखी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के प्रथम नगर आगमन पर सुरखी विधानसभा क्षेत्र में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। मोतीनगर चौराहे से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक हजारों कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, पुष्प वर्षा और गूंजते जयघोषों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने किया।
भाजपा मजबूत रहेगी तो देश भी मजबूत रहेगा : हेमंत खंडेलवाल
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि सागर वासियों का स्नेह और विश्वास हमेशा याद रहेगा। भाजपा विकास की राजनीति में विश्वास रखती है। पार्टी मजबूत होगी तो देश मजबूत होगा, इसलिए हम सभी को एकजुट होकर काम करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने और आगामी राजनीति चुनौतियों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।
सुरखी विधानसभा में जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत
सुरखी विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग स्थानों पर मंच लगाकर, माल्यार्पण कर और पुष्पवर्षा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया। स्वागत में शामिल प्रमुख स्थान ग्राम किटुआ जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत मीरखेड़ी पंचायत, जीवन अस्पताल मंगल भवन, राहतगढ़ तिगड्डे, मड़ा मंदिर, भोपाल तिगड्डा राहतगढ़, मुगरयाऊ तिगड्डा, सीहोरा बस स्टैंड
भापेल तिगड्डा, युवा मोर्चा द्वारा विशेष स्वागत
लेहदरा नाका, देवेंद्र पेट्रोल पंप, रवि शंकर स्कूल, बीएस जैन गेट, गुलाब बाबा मंदिर, संस्कृत पाठशाला, सरस्वती शिशु मंदिर धर्मश्री, संविधान चौक अंबेडकर वार्ड
हर जगह स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और युवाओं ने खंडेलवाल का आत्मीय स्वागत किया।
कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह, संगठन शक्ति पर जोर
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि सुरखी की जनता भाजपा के विकास मॉडल पर विश्वास करती है और प्रदेश अध्यक्ष का यह भव्य स्वागत इसी जनसमर्थन का प्रतीक है। पूरे क्षेत्र में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने संगठन की शक्ति और भविष्य की राजनीतिक तैयारी को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया।
भाजपा मजबूत रहेगी तो देश भी मजबूत रहेगा: प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का सुरखी विधानसभा में भव्य स्वागत
