State

भोपाल में आयोजित ICG RDC-1 कैंप: 450 NCC कैडेट्स को गणतंत्र दिवस परेड के लिए मिल रहा विशेष प्रशिक्षण

भोपाल । सेंट्रल अकादमी फॉर पुलिस ट्रेनिंग, कन्हसलैया (भोपाल) में 2 मप्र एयर स्क्वाड्रन NCC द्वारा आयोजित ICG RDC-1 कैंप में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुल 450 NCC कैडेट्स, इंस्ट्रक्टर्स और अधिकारी भाग ले रहे हैं। इस कैंप का मुख्य उद्देश्य आगामी गणतंत्र दिवस परेड 2026 के लिए सर्वश्रेष्ठ कैडेट्स को तैयार करना है।

भोपाल में आयोजित ICG RDC-1 कैंप का आयोजन 2 मप्र एयर स्क्वाड्रन NCC भोपाल द्वारा किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण शिविर सेंट्रल अकादमी फॉर पुलिस ट्रेनिंग, कन्हसलैया के कैंप क्षेत्र में जारी है, जिसमें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के लगभग 450 NCC कैडेट्स, प्रशिक्षक और अधिकारी भाग ले रहे हैं।

आज कैंप का निरीक्षण मेजर जनरल विक्रांत एम. धूमने अतिरिक्त महानिदेशक NCC संचालनालय मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ द्वारा किया गया। उन्होंने कैडेट्स को संबोधित करते हुए उन्हें अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्र सेवा के मूल्यों को आत्मसात करने की प्रेरणा दी।

कैंप का प्रमुख उद्देश्य चयनित कैडेट्स को जनवरी 2026 में आयोजित होने वाले मुख्य गणतंत्र दिवस कैंप (RDC 2026) के लिए तैयार करना है, ताकि वे राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर सकें।

इस अवसर पर ड्रिल, बेस्ट कैडेट, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और नेतृत्व कौशल से जुड़ी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही, कैडेट्स को शारीरिक, मानसिक और सैन्य प्रशिक्षण के माध्यम से सर्वोत्तम प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

मेजर जनरल धूमने ने अपने उद्बोधन में कहा कि NCC कैडेट्स राष्ट्र की युवा शक्ति का प्रतीक हैं, उन्हें उत्कृष्टता और अनुशासन के साथ संचालनालय का नाम देश में ऊँचाइयों तक पहुँचाना चाहिए।

Related Articles