State

आज भोपाल में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, CM मोहन यादव करेंगे शुभारंभ

भोपाल। ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत राजधानी भोपाल में रविवार, 9 अगस्त 2026 को विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में यात्रा का शुभारंभ सुबह 8 बजे टी.टी. नगर स्टेडियम से होगा।

जनप्रतिनिधियों से लेकर युवा और विद्यार्थी होंगे शामिल

तिरंगा यात्रा में जनप्रतिनिधियों, खिलाड़ियों, विद्यार्थियों, युवाओं, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में राजधानीवासी शामिल होंगे। आयोजन का उद्देश्य राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करना है।

राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता का दिया जाएगा संदेश

जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद, भोपाल की ओर से आयोजित यह यात्रा राष्ट्रीय गौरव, सामाजिक समरसता और देश की एकता-अखंडता का संदेश देगी।

जिला प्रशासन ने भोपाल के नागरिकों से तिरंगा यात्रा में उत्साहपूर्वक शामिल होने और आयोजन को गरिमामय एवं सफल बनाने की अपील की है।

Related Articles