आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज की जयंती पर भोपाल में भव्य आयोजन: विद्या गुरु विधान और सांस्कृतिक कार्यक्रम

भोपाल। जैन संत आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज की 79वीं जयंती को मप्र की राजधानी भोपाल में श्रद्धा और भक्ति के साथ भव्य रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर विद्या गुरु विधान और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। शहर के 27 जैन मंदिरों में पिछले 15 दिनों से इस आयोजन की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।

विद्या गुरु विधान: प्रोफेसर कॉलोनी जैन मंदिर

आचार्यश्री की जयंती का मुख्य कार्यक्रम 17 अक्टूबर, गुरुवार को शरद पूर्णिमा के दिन आयोजित होगा।

सुबह 7 बजे से प्रोफेसर कॉलोनी जैन मंदिर में विद्या गुरु विधान शुरू होगा।

यह आयोजन पदमकुमार सेठी और मनोज जैन एमआर की ओर से आयोजित किया जाएगा।

प्रतिष्ठाचार्य पं. कमल कुमार कमलांकुर संगीतमय विधान संपन्न कराएंगे।

विधान में मनोज सीमा जैन एमआर को सौधर्म इन्द्र बनने का सौभाग्य मिला है।

विधान के उपरांत सभी प्रतिभागियों के लिए सामूहिक भोजन की व्यवस्था की जाएगी।


रवीन्द्र भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम

प्रवक्ता अंशुल जैन ने बताया कि शाम 7 बजे से रवीन्द्र भवन के 1500 सीटर हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

भोपाल के 27 जैन मंदिरों की टीमें भक्ति नृत्य प्रस्तुत करेंगी।

इस अवसर पर जस्टिस अभय गोहिल को समाजरत्न सम्मान से अलंकृत किया जाएगा।


समापन समारोह और आरती

आयोजन समिति के अध्यक्ष मनोहरलाल टोंग्या और महामंत्री नरेंद्र जैन वंदना ने बताया कि समारोह का समापन आचार्यश्री के चित्र की आरती से होगा।

आरती करने का सौभाग्य राजेश जैन भारिल्य परिवार को प्राप्त होगा।

Exit mobile version