रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय में श्रीलंकाई कलाकारों का भव्य नृत्य नाटक ‘रावणेश्वरा’ प्रस्तुत

भोपाल ।  रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय और विश्वरंग फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में श्रीलंका के 22 कलाकारों द्वारा प्रस्तुत भव्य नृत्य नाटक ‘रावणेश्वरा’ का आयोजन आज  शारदा ऑडिटोरियम, रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय परिसर में  किया जाएगा।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति  संतोष चौबे, प्रो-चांसलर डॉ. अदिति चतुर्वेदी वत्स, कुलगुरु प्रो. रवि प्रकाश दुबे, एस.जी.एस.यू. के कुलगुरु डॉ. विजय सिंह सहित अन्य उच्च अधिकारियों की उपस्थिति रहेगी।

‘रावणेश्वरा’ नृत्य नाटक श्रीलंका की पारंपरिक कलात्मक शैली और भारतीय पौराणिक कथाओं का अद्भुत संगम है। यह प्रस्तुति भारत और श्रीलंका के बीच सांस्कृतिक संवाद और सहयोग को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। कलाकारों ने पहले अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय रामलीला के हिस्से के रूप में इसका प्रदर्शन किया था, जो दीपोत्सव 2025 का प्रमुख आकर्षण रहा।

कार्यक्रम का उद्देश्य पारंपरिक नाट्य परंपराओं को संरक्षित करना, अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक सहयोग को बढ़ावा देना और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करना है। यह नाटक दर्शकों को सांस्कृतिक विविधता और पौराणिक कथाओं की गहराई को नए नजरिए से समझने का अवसर देगा।

Exit mobile version