मध्यप्रदेश के पर्यटन स्थलों से गूंजा योग का वैश्विक संदेश, ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’ थीम पर हुआ सामूहिक योगाभ्यास
पर्यटन बोर्ड के अधिकारियों ने कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में किया योग, प्रदेशभर के प्रमुख स्थलों पर भी आयोजन
भोपाल, 21 जून । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों से योग का वैश्विक संदेश प्रसारित हुआ। मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा राजधानी भोपाल स्थित में राज्य स्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के कोलकाता, पश्चिम बंगाल में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम से वर्चुअल माध्यम से जुड़कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया गया। प्रधानमंत्री ने योग को विश्व शांति, बेहतर भविष्य और मानवीय एकता का माध्यम बताते हुए कहा कि योग लोगों को जोड़ने और जीवन में संतुलन स्थापित करने का प्रभावी साधन है।
पर्यटन बोर्ड अधिकारियों ने किया योगाभ्यास
कार्यक्रम में मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड के प्रबंध संचालक एवं पर्यटन सचिव डॉ. इलैयाराजा टी., अपर प्रबंध संचालक डॉ. अभय बेडेकर और संत हिरदाराम मेडिकल कॉलेज के डॉ. अंकेश भदौरिया सहित पर्यटन बोर्ड के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक योगाभ्यास किया।
इस अवसर पर डॉ. इलैयाराजा टी. ने कहा कि योग केवल स्वास्थ्य गतिविधि नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और जीवन मूल्यों से जुड़ी समृद्ध विरासत है। उन्होंने कहा कि योग अनुशासन, आत्मविश्वास और बेहतर जीवन शैली अपनाने की प्रेरणा देता है।
अपर प्रबंध संचालक डॉ. अभय बेडेकर ने कहा कि नियमित योगाभ्यास को जीवन का हिस्सा बनाकर स्वस्थ, सुखी और समृद्ध समाज के निर्माण में योगदान दिया जा सकता है।
‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’ थीम पर हुआ योग सत्र
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’ पर आयोजित सामूहिक योग सत्र में सेवा समिति वृद्धाश्रम के बुजुर्गों ने भी सहभागिता की।
की प्रशिक्षित टीम ने प्रतिभागियों को योगाभ्यास कराया। आयुष मंत्रालय द्वारा निर्धारित योग प्रोटोकॉल के अनुसार कार्यक्रम में प्रारंभिक प्रार्थना, सूक्ष्म व्यायाम, विभिन्न आसन, प्राणायाम, ध्यान और समापन प्रार्थना कराई गई।
प्रतिभागियों ने योग को नियमित जीवनशैली में शामिल करने और स्वस्थ एवं संतुलित जीवन अपनाने का संकल्प लिया।
खजुराहो से ग्वालियर तक पर्यटन स्थलों पर योग आयोजन
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर भी सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। पर्यटन बोर्ड और स्थानीय प्रशासन के सहयोग से लोगों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।
, , उदयगिरि गुफाएं, , इंदौर की 56 दुकान और तामिया सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’ थीम पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इन आयोजनों में विद्यार्थियों और आम नागरिकों को योग के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के महत्व की जानकारी दी गई।
21 जून को मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर ने 11 दिसंबर 2014 को प्रस्ताव पारित कर हर वर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने की घोषणा की थी। इसके बाद 21 जून 2015 को पहला अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस विश्वभर में आयोजित किया गया।
आज योग भारत की प्राचीन परंपरा से निकलकर विश्वभर में स्वस्थ जीवनशैली, मानसिक संतुलन और शांति के संदेश का माध्यम बन चुका है।