भोपाल। बिलखरिया थाना क्षेत्र में देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें तेज रफ्तार से चल रही बलेनो कार अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और फिर पुलिया के नीचे जा गिरी। हादसे में कार सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह घटना ट्रांसपोर्ट नगर से बायपास की ओर जाने के दौरान हुई।
हादसे में घायल युवकों की पहचान इस प्रकार हुई है:
ऋषि शर्मा
आदित्य तोमर
मोहित कलावत
जतींद्र
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार काफी अधिक थी, जिसके चलते ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया। पहले कार डिवाइडर से टकराई और फिर हवा में उछलकर सीधे पुलिया के नीचे जा गिरी। हादसे के तुरंत बाद बिलखड़िया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाना हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।
ब्रेकिंग भोपाल: बिलखरिया थाना क्षेत्र में देर रात भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार बलेनो पुलिया से नीचे गिरी, चार युवक गंभीर रूप से घायल
