State

रक्षाबंधन पर भोपाल–रीवा के बीच चलेंगी चार जोड़ी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी राहत

भोपाल। रक्षाबंधन पर्व के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे बोर्ड के निर्देश पर पश्चिम मध्य रेलवे ने भोपाल–रीवा–भोपाल के बीच चार जोड़ी विशेष सुपरफास्ट ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों से त्योहार के दौरान यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।

ट्रेनों का संचालन इस प्रकार रहेगा

गाड़ी संख्या 02155 भोपाल–रीवा सुपरफास्ट स्पेशल 25 अगस्त 2026 (मंगलवार) को भोपाल से रात 10:25 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 7:20 बजे रीवा पहुंचेगी।
वापसी में 02156 रीवा–भोपाल स्पेशल 26 अगस्त को शाम 6:35 बजे रीवा से चलकर अगले दिन सुबह 4:30 बजे भोपाल पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 02189 भोपाल–रीवा सुपरफास्ट स्पेशल 26 और 27 अगस्त 2026 को रात 10:25 बजे भोपाल से रवाना होकर अगले दिन सुबह 7:20 बजे रीवा पहुंचेगी।
वापसी में 02190 रीवा–भोपाल स्पेशल 27 अगस्त को दोपहर 12:30 बजे रीवा से चलकर रात 9:00 बजे भोपाल पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 02154 रीवा–भोपाल वन-वे सुपरफास्ट स्पेशल 29 अगस्त 2026 (शनिवार) को शाम 6:35 बजे रीवा से रवाना होकर अगले दिन सुबह 4:30 बजे भोपाल पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 02180 रीवा–भोपाल सुपरफास्ट स्पेशल 30 अगस्त 2026 (रविवार) को शाम 6:35 बजे रीवा से रवाना होकर अगले दिन सुबह 4:30 बजे भोपाल पहुंचेगी।
वापसी में 02179 भोपाल–रीवा सुपरफास्ट स्पेशल 31 अगस्त 2026 (सोमवार) को रात 10:25 बजे भोपाल से चलकर अगले दिन सुबह 7:20 बजे रीवा पहुंचेगी।

इन सभी विशेष ट्रेनों का ठहराव भोपाल, संत हिरदाराम नगर, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, मैहर, सतना और रीवा स्टेशनों पर होगा।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे त्योहार के दौरान यात्रा के लिए अग्रिम आरक्षण कराएं तथा ट्रेन के समय और अन्य जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या एनटीईएस के माध्यम से प्राप्त करें।

Related Articles