State

गुरु पूर्णिमा पर भेल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय जैन का पूर्व छात्रों ने किया सम्मान

भोपाल। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भेल में प्राचार्य डॉ. संजय जैन का पूर्व छात्रों ने सम्मान किया। इस दौरान महाविद्यालय के पूर्व छात्र एवं जनभागीदारी समिति के सदस्य तेज सिंह ठाकुर ने डॉ. जैन को फूलमाला, अंगवस्त्र और श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान किया तथा आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. संजय जैन ने सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज की व्यस्त जीवनशैली के बावजूद पूर्व छात्रों का अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान और जुड़ाव भारतीय संस्कृति एवं गुरु-शिष्य परंपरा का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने विद्यार्थियों से जीवन में अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन और संस्कारों को सदैव याद रखने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया और गुरु पूर्णिमा पर्व को श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया।

Related Articles