
भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज कर्मचारी मंच ने वृक्षदान अभियान शुरू करके जनमानस में हजारों फलदर औषधि युक्त एवं पूजनीय पौधों का वितरण किया कार्यक्रम में अशोक पांडे सुनील पाठक श्याम बिहारी सिंह चांद सिंह सत्येंद्र पांडे श्यामलाल विश्वकर्मा भगवान दास बिल्लोरे आज दर्शन पदाधिकारी शामिल थे।
मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच के प्रदेश अध्यक्ष अशोक पांडे ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि देश एवं प्रदेश में बढ़ते तापमान को कम करने के लिए हर नागरिक को वृक्ष लगाना उनकी सुरक्षा करना जरूरी है भारत सहित मध्य प्रदेश में करोड़ों पौधों का रोपण करने की आवश्यकता है भीषण गर्मी में 50 डिग्री से ज्यादा तापमान होने पर पशु पक्षी मरने लगे हैं जनमानस को जागरूक होने की जरूरत है नहीं तो बहुत दिन दूर नहीं है की तापमान ज्यादा होने के कारण मनुष्य की भी जीवन लीला समाप्त होने लगेगी इसलिए विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कर्मचारी मंच ने वृक्ष दान करके वृक्षों को रोपण करने एवं सुरक्षा करने का संकल्प नागरिकों को दिलाया है कर्मचारी मंच 5 जून से लेकर 12 जून तक हजारों पौधों का रोपण करके उनकी सुरक्षा 5 वर्ष तक करेगा मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच ने 5 जून 2024 से ग्रीन पोस्टकार्ड लिखकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मंत्री सांसदो विधायकों महापौरों जिला पंचायत अध्यक्षों जनपद अध्यक्षों से वृक्ष महोत्सव अभियान प्रदेश हित में आयोजित करने की मांग कर रहा है।