
भोपाल। राजधानी के कई क्षेत्रों में बुधवार को 3 से 6 घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अनुसार एनएचएआई लाइन शिफ्टिंग, कंडक्टर स्ट्रिंगिंग, डीटीआर चार्जिंग और नियमित मेंटेनेंस कार्य के चलते अलग-अलग समय पर बिजली बंद रहेगी।
सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक
गैस राहत, मौलाना आजाद अस्पताल, मेन रोड, पलासी गांव, एलिक्सर ग्रीन, नाइस स्पेस कॉलोनी, राजनवर पलासी, प्रिंस पैराडाइज, संजीव नगर, पुलिस हाउसिंग, नयापुरा, नेवरी गांव, हनुमान कॉलेज, पीएमएवाई मल्टी, डायमंड सिटी, कस्तूरी कोर्टयार्ड, राजधानी परिसर, ई-5 सेक्टर, पुलिस क्वार्टर, बिट्टन मार्केट, एसबीआई ई-5, गिरिश कुंज, एपेक्स बैंक क्वार्टर एवं गेस्ट हाउस, बागीरा अपार्टमेंट, ई-4 सेक्टर और 10 नंबर मार्केट क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक
ओम नगर, सावन नगर, हलालपुर बस स्टैंड, बैरागढ़ रोड, लेक लैंड गार्डन, आर.के. रेजीडेंसी, सिटी वॉक, लालघाटी पेट्रोल पंप एवं चौराहा, वरेला गांव, कोहेफिजा अस्पताल, कलेक्ट्रेट, कमिश्नर कार्यालय, भोपाल मोटर्स, लोकायुक्त कार्यालय तथा कोलार रोड के विनीत कुंज ए-सेक्टर, अनुपम अस्पताल, सी-आई हाइट, साई स्टील, राजहर्ष कॉलोनी, बंजारी डी-सेक्टर और कोलार थाना क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी।
सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक
डी.के. देवस्थली फेज-1 एवं 2, पल्लवी नगर, ओपल रीजेंसी, विक्टोरिया पार्क, सुरेंद्र रेजीडेंसी, बावड़िया कलां गांव, सौमित्र विहार और वरुण सोसाइटी में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक
रीगल होम्स, राजोरा फार्म्स, बंगाली कॉलोनी, सताक्षी गार्डन, पूर्वांचल फेज-2, शिवलोक फेज-6 और न्यू श्रीराम परिसर में मेंटेनेंस कार्य के कारण बिजली बंद रहेगी।
बिजली कंपनी ने उपभोक्ताओं से निर्धारित समय के अनुसार आवश्यक कार्य पहले से निपटाने और असुविधा के लिए सहयोग करने की अपील की है।





