State

केरवा जलशोधन संयंत्र पर शटडाउन के चलते 4 जनवरी को कई क्षेत्रों में जल आपूर्ति बाधित रहेगी

भोपाल, । केरवा बांध स्थित जलशोधन संयंत्र पर मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनी द्वारा रविवार 04 जनवरी 2026 को विद्युत एच.टी. फीडर लाइन के संधारण कार्य हेतु शटडाउन लिया जाएगा। यह शटडाउन प्रातः 10:00 बजे से सायं 04:00 बजे तक प्रस्तावित है, जिसके कारण उक्त अवधि में केरवा जलशोधन संयंत्र का संचालन पूर्णतः बंद रहेगा।

इन जोनों में नहीं होगी जल आपूर्ति

शटडाउन के चलते केरवा जलशोधन संयंत्र से जुड़े जोन क्रमांक 18 एवं जोन क्रमांक 19 के कई क्षेत्रों में रविवार को प्रातःकाल और सायंकाल होने वाली जल आपूर्ति बाधित रहेगी।

जल आपूर्ति बाधित रहने वाले क्षेत्र

दामखेड़ा, सर्वधर्म कॉलोनी, अमरनाथ कॉलोनी, अंबेडकर नगर, महाबली नगर, साईंनाथ नगर, कान्हाकुंज, गुड शेफर्ड, दानिश कुंज, राजहर्ष कॉलोनी, गणेश नगर, ओम नगर, राजवैद्य कॉलोनी, सनखेड़ी, बांसखेड़ी, प्रियंका नगर, गरीब नगर, 610 क्वार्टर, सुमित्रा परिसर सहित आसपास के क्षेत्रों में जलप्रदाय प्रभावित रहेगा। नगर निगम ने यह भी स्पष्ट किया है कि विद्युत शटडाउन समाप्त होते ही जलशोधन संयंत्र का संचालन पुनः शुरू कर दिया जाएगा और जल आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।

Related Articles