भोपाल । पूर्वोत्तर रेलवे के Gorakhpur Junction Railway Station पर प्लेटफॉर्म नंबर 7 और 8 पर फुट ओवर ब्रिज निर्माण कार्य के लिए प्रस्तावित ब्लॉक के कारण भोपाल मंडल से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है। रेलवे प्रशासन के अनुसार दो जोड़ी ट्रेनें निर्धारित अवधि में शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट होंगी।
हमसफर एक्सप्रेस आंशिक रूप से निरस्त
1. बांद्रा टर्मिनस – गोरखपुर हमसफर एक्सप्रेस
दिनांक 1 जून 2026 को Bandra Terminus से चलने वाली ट्रेन संख्या 19091 Bandra Terminus–Gorakhpur Humsafar Express को गोरखपुर के बजाय Gorakhpur Cantt Railway Station पर ही समाप्त किया जाएगा। इस दौरान गोरखपुर कैंट और गोरखपुर स्टेशन के बीच ट्रेन आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।
2. गोरखपुर – बांद्रा टर्मिनस हमसफर एक्सप्रेस
दिनांक 2 जून 2026 को ट्रेन संख्या 19092 Gorakhpur–Bandra Terminus Humsafar Express गोरखपुर स्टेशन से संचालित नहीं होगी। यह ट्रेन गोरखपुर कैंट स्टेशन से रात 9:40 बजे शॉर्ट ओरिजिनेट की जाएगी। गोरखपुर और गोरखपुर कैंट के बीच यह सेवा निरस्त रहेगी।
अहमदाबाद – गोरखपुर एक्सप्रेस पर भी असर
3. अहमदाबाद – गोरखपुर एक्सप्रेस
29 मई से 7 जून 2026 तक Ahmedabad से चलने वाली ट्रेन संख्या 19489 Ahmedabad–Gorakhpur Express भी गोरखपुर कैंट स्टेशन पर ही समाप्त होगी। गोरखपुर कैंट से गोरखपुर के बीच ट्रेन सेवा आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।
4. गोरखपुर – अहमदाबाद एक्सप्रेस
30 मई से 8 जून 2026 तक ट्रेन संख्या 19490 Gorakhpur–Ahmedabad Express गोरखपुर स्टेशन के बजाय गोरखपुर कैंट स्टेशन से रात 9:40 बजे रवाना होगी। गोरखपुर और गोरखपुर कैंट स्टेशन के बीच यह ट्रेन नहीं चलेगी।
गोरखपुर स्टेशन पर ब्लॉक के चलते भोपाल मंडल से गुजरने वाली 4 ट्रेनें प्रभावित, यात्रियों को यात्रा से पहले स्टेटस जांचने की सलाह
