सेवा कार्यों से समाज का विकास संभव : हीरो ज्ञानचंदानी

भोपाल / संत नगर। संत हिरदाराम नगर की प्रमुख सामाजिक संस्था पूज्य सिंधी पंचायत के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सेवा संकल्प धाम पहुंचकर समाधि स्थल और गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष माथा टेका तथा आशीर्वाद लिया।

इस अवसर पर परमहंस संत हिरदाराम साहिब के परम शिष्य हीरो ज्ञानचंदानी ने कहा कि संतजी का मानना था कि पंचायत द्वारा किए जाने वाले सेवा कार्य समाज की भलाई और विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं। पंचायत और सामाजिक संस्थाएं मिलकर शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और आपदा सहायता जैसे क्षेत्रों में काम कर समाज के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में योगदान देती हैं।

उन्होंने कहा कि संत नगर की पंचायत समाज के लोगों के सुख-दुख में हमेशा सहभागी रही है। पंचायत पर संत हिरदाराम साहिब का आशीर्वाद है और आगे भी इसी भावना के साथ सेवा कार्य जारी रहेंगे।

इस दौरान पंचायत अध्यक्ष माधु चांदवानी, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश रीझवानी, भरत आसवानी, गुलाब जेठानी, सचिव हरीश मेहरचंदानी, जेठानंद मंगतानी, कोषाध्यक्ष राकेश शेवानी, सह सचिव माधव पारदासानी, सह कोषाध्यक्ष अमित राजानी और ऑडिटर परषोत्तम हरचंदानी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version