भोपाल: कांग्रेस की प्रदेश मीडिया प्रभारी संगीता शर्मा ने राजधानी भोपाल में हाल ही में लोकार्पित अंबेडकर फ्लाईओवर को लेकर सरकार पर तीखे आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि फ्लाईओवर का एक सप्ताह में उखड़ जाना केवल तकनीकी विफलता नहीं, बल्कि संगठित भ्रष्टाचार का बड़ा उदाहरण है।
“क्या लोकार्पण सिर्फ औपचारिकता?”
संगीता शर्मा ने मुख्यमंत्री से सवाल किया कि “क्या लोकार्पण केवल औपचारिकता है या जनता के प्रति सरकार की जिम्मेदारी भी?” उन्होंने कहा कि फ्लाईओवर के निर्माण में सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया, जिससे इसकी गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।
“अब तो भ्रष्टाचार भी भाजपा से शर्माने लगा है”
संगीता शर्मा ने कहा कि “सरकार और प्रशासन के लिए जनता नहीं, बल्कि धन ज्यादा महत्वपूर्ण हो गया है।” उन्होंने आरोप लगाया कि फ्लाईओवर निर्माण में—
सामग्री की गुणवत्ता से समझौता किया गया
डिज़ाइन में खामियां पाई गईं
निर्माण प्रक्रिया में गंभीर लापरवाही बरती गई
जनता की सुरक्षा पर खतरा, उच्च स्तरीय जांच की मांग
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि यह न सिर्फ सरकारी धन की बर्बादी, बल्कि जनता की सुरक्षा के लिए भी एक बड़ा खतरा है। उन्होंने मांग की कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और जिम्मेदार अधिकारियों व ठेकेदारों पर आर्थिक अपराध का मुकदमा दर्ज किया जाए।
अंबेडकर फ्लाईओवर में भ्रष्टाचार के आरोप, कांग्रेस प्रवक्ता संगीता शर्मा ने सरकार को घेरा
