भोपाल। राजधानी भोपाल स्थित इंदिरा भवन में आज मध्यप्रदेश कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। बैठक में संगठन को मजबूत करने और प्रदेश में कांग्रेस की आगामी राजनीतिक रणनीति को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए। इसके अलावा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, पूर्व मंत्री गोविंद सिंह और CWC सदस्य कमलेश्वर पटेल सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
बैठक में पूर्व मंत्री कांतिलाल भूरिया, सज्जन वर्मा, बाला बच्चन, विजयलक्ष्मी साधो और तरुण भनोट, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति, वरिष्ठ विधायक फूल सिंह बरैया, विधायक विक्रांत भूरिया, आरिफ मसूद और घनश्याम सिंह सहित पार्टी के अन्य नेता भी शामिल हुए।
इसके अलावा पूर्व विधायक प्रवीण पाठक, नीटू सिंह सिकरवार, सत्यनारायण पटेल, सह-प्रभारी रणविजय सिंह, राष्ट्रीय सचिव भूपेंद्र मरावी, हिना कावरे, राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे, सेवा दल प्रदेश अध्यक्ष अवनीश भार्गव, NSUI प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे और महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी की भी उपस्थिति रही।
बैठक में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी को देखते हुए इसे संगठन और आगामी राजनीतिक रणनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है। पार्टी नेताओं ने मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों और संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की।
