मुंबई । महाराष्ट्र के बुलढाणा शहर से विधायक संजय गायकवाड़ द्वारा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी को कांग्रेस नेताओं ने अनुचित बताया है। आज बुलढाणा शहर के पुलिस स्टेशन पर स्थानीय कांग्रेस विधायक और पार्टी कार्यकर्ताओं ने गायकवाड़ के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक FIR दर्ज नहीं की जाती, वे पुलिस स्टेशन से हटने वाले नहीं हैं।
बुलढाणा विधायक संजय गायकवाड़ की राहुल गांधी पर टिप्पणी के खिलाफ कांग्रेस नेताओं का प्रदर्शन, FIR की मांग
