भोपाल की 36 तंग बस्तियों में 30 जुलाई को लगेंगे सामुदायिक स्वास्थ्य शिविर, मुफ्त जांच और दवा मिलेगी

भोपाल, 28 जुलाई । राजधानी भोपाल की 36 तंग बस्तियों में 30 जुलाई (गुरुवार) को सामुदायिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए इन आउटरीच गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीष शर्मा ने बताया कि इन शिविरों में बस्ती क्षेत्रों के लोगों को उनके निवास स्थान के पास ही समग्र स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। विशेष रूप से श्रमिक वर्ग की महिलाओं, कामकाजी महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य पर प्राथमिकता से ध्यान दिया जाएगा।
शिविरों में मिलेंगी ये सुविधाएं
इन स्वास्थ्य शिविरों में लाभार्थियों को निम्नलिखित सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी—
स्वास्थ्य परीक्षण, मुफ्त जांच एवं दवा वितरण
असंचारी रोगों (एनसीडी) की स्क्रीनिंग
गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच
हाई-रिस्क गर्भवती महिलाओं की पहचान
कुपोषित बच्चों की स्क्रीनिंग एवं रेफरल
आभा आईडी और आयुष्मान कार्ड बनाना तथा ई-केवाईसी
नियमित टीकाकरण सेवाएं
इन 36 बस्तियों में लगेंगे शिविर
क्रेशर बस्ती (भौरी), रेलवे फाटक अहमदाबाद एरिया, गोंडीपुरा, बाणगंगा, प्रियदर्शनी नगर, अंबेडकर नगर, सुनहरी बाग, सूरज नगर, भीम नगर, लतीफ नगर, गरीब नगर, गिरि मोहल्ला, अमराई बाग सेव, न्यू शिव नगर, जय हिंद नगर, बीडीए कॉलोनी, कृष्णा नगर, आजाद नगर, हनुमान मंदिर (ओल्ड सुभाष नगर), बरखेड़ी (डीमार्ट के पास), ओल्ड विधानसभा (चंपा चौराहा), जिन्सी चौराहा वार्ड कार्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र (न्यू कबाड़खाना), खानूगांव, जनता क्वार्टर (मंगल भवन), लक्ष्मण नगर, जाटखेड़ी, राहुल नगर, दामखेड़ा, बंजारी बस्ती, हिनोतिया, गरीब नगर, रातीबड़ चौराहा, समरधा, राधापुरम (मिसरोद) और लिबर्टी कॉलोनी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे।
स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे इन शिविरों का लाभ उठाकर समय पर स्वास्थ्य जांच कराएं और उपलब्ध निःशुल्क सेवाओं का अधिकतम उपयोग करें।





