State

भोपाल में बढ़ी ठंड, इंदौर ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड, पचमढ़ी से भी ज्यादा ठंडे रहे मैदानी जिले

भोपाल। मध्य प्रदेश में नवंबर की शुरुआत से ही ठंड ने रफ्तार पकड़ ली है। राजधानी भोपाल, इंदौर और उज्जैन में तापमान पचमढ़ी से भी नीचे चला गया है। बीते दो दिनों में ही न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जिससे पूरे प्रदेश में सर्द हवाओं का असर महसूस किया जा रहा है।

इंदौर में टूटा 10 साल का रिकॉर्ड
इंदौर में नवंबर की सर्दी ने पिछले 10 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। शहर का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे पहुंच गया है, जो इस मौसम में बेहद असामान्य माना जा रहा है।

राजगढ़ रहा सबसे ठंडा जिला
राजगढ़ इस समय प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका बना हुआ है, जहां एक ही रात में तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। वहीं भोपाल में भी पारा 2 डिग्री नीचे चला गया, जिससे सुबह और देर शाम के समय ठिठुरन बढ़ गई है।

प्रदेशभर का न्यूनतम तापमान (सेल्सियस में):

ग्वालियर – 11.3°

दतिया – 11.1°

गुना – 12.2°

धार – 12.4°

रीवा – 12.5°

श्योपुर-नौगांव – 13°

उज्जैन – 13°

बैतूल – 13.2°

उमरिया – 13.8°

टीकमगढ़ – 14°

जबलपुर – 14.6°

सागर – 14.2°

रतलाम – 14.5°

सतना – 14.9°

छिंदवाड़ा, दमोह – 15°


मौसम विभाग का अनुमान
मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना है। उत्तरी हवाओं के असर से मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान और 2-3 डिग्री नीचे जा सकता है।

Related Articles