State

भोपाल में मानसून से पहले नालों की सफाई अभियान तेज, जोन 04 के नादरा बस स्टैंड से सिंधी चौराहा तक सफाई कार्य का निरीक्षण

भोपाल नगर निगम सफाई अभियान | मानसून पूर्व तैयारी अपडेट: राजधानी भोपाल में मानसून से पहले नालों की सफाई का कार्य जोरों पर है। 1 मई से 30 मई तक चलने वाले नाला सफाई अभियान के तहत आज जोन 04 के अंतर्गत आने वाले नादरा बस स्टैंड से कबाड़खाना होते हुए सिंधी चौराहा तक के प्रमुख नालों की सफाई का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान एमआईसी सदस्य श्री आर.के. सिंह बघेल, जोन अध्यक्ष श्रीमती पूजा शर्मा, मंडल अध्यक्ष श्री अजय राहुल, एवं अन्य निगम पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान नालों की स्थिति, कचरे की निकासी और मानसून पूर्व जल निकासी की व्यवस्था का जायजा लिया गया।

नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि मानसून से पहले नालों की नियमित सफाई, जलभराव की समस्या को रोकने और शहर में बेहतर ड्रेनेज सिस्टम बनाए रखने के लिए बेहद आवश्यक है। विशेष रूप से व्यस्त क्षेत्रों जैसे नादरा बस स्टैंड, कबाड़ खाना, और सिंधी चौराहा पर पानी निकासी की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

नगर निगम भोपाल ने आमजन से भी अपील की है कि वे नालों में कचरा न डालें और साफ-सफाई बनाए रखने में सहयोग करें।

Related Articles