चित्तौड़गढ़: अवैध संबंध के चलते पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, कुएं में फेंका शव

चित्तौड़गढ़। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला ने अपने अवैध संबंधों के चलते पति की हत्या कर दी। आरोपी महिला सोनिया ने अपने प्रेमी वीर सिंह मीणा, जो एक बैंक में कैशियर है, के साथ मिलकर इस अपराध को अंजाम दिया।

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, मृतक मोतीलाल पेशे से एक इंजीनियर था। उसकी पत्नी सोनिया का लंबे समय से वीर सिंह मीणा के साथ अवैध संबंध चल रहा था। दोनों के बीच नजदीकियां इतनी बढ़ गई थीं कि उन्होंने मोतीलाल को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली।

हत्या की रात, वीर सिंह ने मोतीलाल को घर बुलाया और किसी बहाने से उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान सोनिया ने भी उसका साथ दिया। मिलकर उन्होंने मोतीलाल की हत्या कर दी और फिर उसकी लाश को पास के एक कुएं में फेंक दिया, ताकि सबूत मिटाया जा सके।

पुलिस ने जब मामले की तहकीकात शुरू की तो सोनिया और वीर सिंह पर शक गहराने लगा। कड़ी पूछताछ के बाद दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। अब दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

Exit mobile version