भोपाल-हावड़ा एक्सप्रेस का बदला ठहराव, रांची रोड स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन

भोपाल। रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 13025/13026 हावड़ा–भोपाल–हावड़ा एक्सप्रेस के ठहराव में अस्थायी बदलाव किया है। अब यह ट्रेन बड़काकाना के स्थान पर रांची रोड स्टेशन पर अस्थायी रूप से रुकेगी। यह व्यवस्था अगले आदेश तक लागू रहेगी।
दोनों ट्रेनों का रांची रोड पर समय
गाड़ी संख्या 13025 हावड़ा–भोपाल एक्सप्रेस
रांची रोड आगमन 19:10 बजे, प्रस्थान 19:15 बजे। यह बदलाव 19 अक्टूबर 2026 से प्रभावी होगा।
गाड़ी संख्या 13026 भोपाल–हावड़ा एक्सप्रेस
रांची रोड आगमन 06:50 बजे, प्रस्थान 06:55 बजे। यह बदलाव 15 अक्टूबर 2026 से प्रभावी होगा।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन के ठहराव, समय-सारणी और मार्ग की ताजा जानकारी जरूर जांच लें। इसके लिए यात्री NTES, 139, रेलवन या रेलवे की आधिकारिक पूछताछ सेवा का उपयोग कर सकते हैं।





