उज्जैन में बुलडोजर एक्शन: महाकाल मंदिर मार्ग विस्तार के लिए बेगम बाग कॉलोनी में अवैध निर्माण ध्वस्त

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में प्रशासनिक बुलडोजर एक्शन फिर सुर्खियों में है। मंगलवार सुबह नगर निगम और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने महाकाल मंदिर मार्ग विस्तार परियोजना के तहत बेगम बाग कॉलोनी में अवैध अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्यवाही की। यह कार्रवाई महाकाल मंदिर तक जाने वाली सड़क को चौड़ा और सुगम बनाने के उद्देश्य से की गई।

सूत्रों के अनुसार बेगम बाग कॉलोनी में लंबे समय से कई अवैध निर्माण और कब्जे थे, जिनके कारण सड़क चौड़ीकरण कार्य बाधित हो रहा था। मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई ताकि किसी प्रकार की विरोध या अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि प्रभावित लोगों को पूर्व सूचना दी गई थी और वैकल्पिक व्यवस्था पर भी विचार किया जा रहा है।

महाकाल कॉरिडोर फेज-2 के तहत यह कार्य उज्जैन को विश्वस्तरीय धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। स्थानीय नागरिकों ने इसे जनहित में आवश्यक और स्वागत योग्य कदम बताया।

Exit mobile version