भोपाल, 13 अगस्त 2026। भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) मध्यप्रदेश परिमंडल ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों, उपभोक्ताओं, व्यावसायिक साझेदारों, सहयोगियों और कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी हैं। BSNL ने इस अवसर पर उपभोक्ता-केंद्रित कई विशेष ऑफर्स और नई पहलों की घोषणा की है।
BSNL ने कहा कि भारत सरकार की विश्वसनीय दूरसंचार सेवा प्रदाता के रूप में वह देशभर में सुरक्षित, किफायती और भरोसेमंद डिजिटल कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। कठिन भौगोलिक और मौसम की परिस्थितियों में भी संचार सेवाओं को बेहतर बनाए रखना उसकी प्राथमिकता है। ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘डिजिटल इंडिया’ की सोच के तहत स्वदेशी तकनीक और उपभोक्ता-केंद्रित सेवाओं पर जोर दिया जा रहा है।
₹1 में मोबाइल सेवा का अनुभव
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नए ग्राहकों के लिए ₹1 Freedom 2.0 ऑफर की घोषणा की गई है। इसके तहत 24 दिनों की वैधता के साथ प्रतिदिन 1 GB डेटा, 100 SMS और अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा दी जाएगी।
₹1,111 का Fiber Freedom Plan
BSNL ने ₹1,111 प्रतिमाह Fiber Freedom Plan भी पेश किया है। इसमें 200 Mbps तक की इंटरनेट स्पीड, हर महीने 5,000 GB डेटा और 25 से अधिक प्रीमियम OTT प्लेटफॉर्म की सुविधा शामिल है। इसके जरिए एक ही कनेक्शन से ब्रॉडबैंड और डिजिटल मनोरंजन की सुविधा मिलेगी।
मोबाइल ग्राहकों को Entertainment TV
BSNL मोबाइल ग्राहकों को BSNL Selfcare App के माध्यम से BSNL Entertainment TV की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। Tango द्वारा संचालित इस सेवा में लाइव टीवी चैनलों के साथ ऑन-डिमांड मनोरंजन सामग्री भी मिलेगी।
दूरदराज क्षेत्रों के लिए Satellite Phone Service
जहां पारंपरिक मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध नहीं है या भौगोलिक परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण हैं, वहां Global Satellite Phone Service (GSPS) के माध्यम से संचार सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। इससे दूरस्थ और संवेदनशील क्षेत्रों को जोड़ने में मदद मिलेगी।
MP में 9,457 स्वदेशी 4G BTS स्थापित
BSNL मध्यप्रदेश के अनुसार प्रदेश में अब तक 9,457 स्वदेशी 4G BTS स्थापित किए जा चुके हैं। इनमें 2,554 BTS दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों में लगाए गए हैं। इसके चलते 4G हाई-स्पीड डेटा ट्रैफिक 20 टेराबाइट प्रतिदिन से बढ़कर 200 टेराबाइट प्रतिदिन हो गया है।
भारत सरकार के 4G Saturation Project के तहत मध्यप्रदेश में 513 अतिरिक्त BTS स्थापित किए जाने की योजना है। BSNL के अनुसार इससे प्रदेश के अधिक से अधिक क्षेत्रों में तेज और भरोसेमंद संचार सेवाओं की पहुंच मजबूत होगी।
BSNL मध्यप्रदेश के मुख्य महाप्रबंधक श्री मिथिलेश कुमार ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इन पहलों का उद्देश्य हर नागरिक तक किफायती, सुरक्षित और आधुनिक डिजिटल सेवाएं पहुंचाना है।
