भोपाल, 4 अगस्त 2026। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, मध्यप्रदेश ने सोशल मीडिया विभाग में नई संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने इंदौर के पुलकित सिंह चौहान को सोशल मीडिया विभाग का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने विश्वास जताया कि पुलकित सिंह चौहान के संगठनात्मक अनुभव और सोशल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय भूमिका से किसान मोर्चा की विचारधारा, किसान हितैषी योजनाओं और संगठनात्मक गतिविधियों का प्रचार-प्रसार प्रदेशभर में अधिक प्रभावी ढंग से होगा।
पुलकित सिंह चौहान लंबे समय से भाजपा की संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। उनकी नियुक्ति को किसान मोर्चा के सोशल मीडिया नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
इसके साथ ही पुष्पेंद्र पटेल (सागर), कृष्णपाल सिंह (खरगोन) और विवेक सिंह (जबलपुर) को भाजपा किसान मोर्चा के सोशल मीडिया विभाग का प्रदेश सह-संयोजक नियुक्त किया गया है।
