
भोपाल/बीना। थाना जीआरपी बीना ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आठ माह की अपहृत बच्ची को महज 48 घंटे के भीतर सकुशल दस्तयाब कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की तत्परता और लगातार की गई जांच के चलते बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया गया।
जीआरपी के अनुसार, बच्ची के अपहरण की सूचना मिलते ही विशेष टीम गठित कर विभिन्न संभावित स्थानों पर तलाश शुरू की गई। तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर तंत्र और लगातार की गई जांच के आधार पर पुलिस ने 48 घंटे के भीतर बच्ची का पता लगाकर उसे सकुशल बरामद कर लिया।
बच्ची को सुरक्षित मिलने के बाद उसके परिजनों ने राहत की सांस ली और जीआरपी की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। पुलिस मामले में अपहरण की परिस्थितियों और आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है तथा आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
जीआरपी अधिकारियों ने कहा कि यात्रियों और आम नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई कर पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए पुलिस पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।





