मध्यप्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, रिटायर कर्मचारियों को मिलेगा वार्षिक वेतनवृद्धि का लाभ

भोपाल: मध्यप्रदेश सरकार ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के हित में बड़ा निर्णय लिया है। जून से दिसंबर के बीच रिटायर होने वाले कर्मचारियों को वार्षिक वेतनवृद्धि का लाभ दिया जाएगा। वित्त विभाग ने इस संबंध में सभी विभाग प्रमुखों को निर्देश जारी किए हैं, ताकि इस प्रक्रिया को समय पर पूरा किया जा सके।

नकद लाभ 1 मई 2023 से प्रभावशील

सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, नकद लाभ 1 मई 2023 या उसके बाद से प्रभावी होगा। इस फैसले से राज्य के करीब 48,661 पेंशनरों को सीधा लाभ मिलेगा। यह निर्णय मध्यप्रदेश हाई कोर्ट के आदेश के बाद लिया गया है।

क्या है निर्णय का महत्व?

वेतनवृद्धि का लाभ मिलने से रिटायर कर्मचारियों को वित्तीय सहूलियत मिलेगी। इससे पेंशनरों में खुशी की लहर है। सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि सभी पात्र पेंशनरों को इसका लाभ तय समयसीमा में मिल जाए।

Exit mobile version