Bhopal Water Supply: कोलार में 5 घंटे रहेगा मेंटेनेंस, इन इलाकों में आज प्रभावित रहेगा पानी

भोपाल, 1 सितंबर 2026। राजधानी भोपाल में कोलार जलप्रदाय परियोजना के तहत आवश्यक संधारण कार्य के चलते बुधवार, 2 सितंबर 2026 को कई इलाकों में जलप्रदाय प्रभावित रहेगा। नगर निगम के अनुसार कोलार जलशोधन संयंत्र के शुद्ध जल पंपगृह में बटरफ्लाई वाल्व बदलने और विद्युत सबस्टेशन में आवश्यक संधारण कार्य किया जाएगा।

यह काम सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। इसके चलते कोलार परियोजना से जुड़े क्षेत्रों में पानी की सप्लाई प्रभावित रहने की संभावना है।

इन क्षेत्रों में प्रभावित रहेगा जलप्रदाय

नगर निगम के मुताबिक बरखेड़ी कला, डीआरपी लाइन, नया सबरी नगर, नया बसेरा, एजी कॉलोनी, राजीव नगर बस्ती, पंपापुर, शिवाजी नगर, तुलसी नगर, ई-6 अरेरा कॉलोनी, जनता क्वार्टर, बैंक कॉलोनी, नुपुरकुंज, पारस सिटी, ई-7 अरेरा कॉलोनी, एमआईजी-एलआईजी वार्ड 49 मल्टी, अंसल प्रधान, दानापानी, फॉर्च्यून शालीमार और आरिफ नगर में जलप्रदाय प्रभावित रहेगा।

इसके अलावा छोटी मस्जिद के आसपास की गलियां, 6 गलियां, निशातपुरा, न्यू आरिफ नगर, नुजहत आफजा, रेशम केंद्र, राम मंदिर, हमीदिया रोड, छावनी, पटेल नगर, संगम टॉकीज, गुरूबख्श की तलैया, बाल विहार, मेडिकल स्ट्रीट, गुजरात कोल्डिंग, खजूर वाली गली और शांति नगर भी प्रभावित क्षेत्रों में शामिल हैं।

पुराने शहर के कई इलाकों में भी असर

जलप्रदाय प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में इब्राहिमगंज, कबाड़खाना, छोला विश्राम घाट, सपना लॉज, पंजुमल चौकसे नगर, रम्भा नगर, अली अजीज की मस्जिद, काजी कैंप रोड, इब्राहिमपुरा, मारवाड़ी रोड, कोतवाली रोड, इलेक्ट्रॉनिक मार्केट, मंगलवारा, इतवारा, आजाद मार्केट, इस्लामपुरा, कंजरपुरा, तलैया थाना, बुधवारा, वहीदिया स्कूल, पठार वाली गली, नूर महल रोड, बढ़ाईपुरा और बलाईपुरा शामिल हैं।

इसके साथ ही अमर बस्ती, पायगा, चौकी इमामबाड़ा, हवा महल रोड, शास्त्री नगर, 228 क्वार्टर न्यू एवं ओल्ड, सुनहरी बाग, 12 दफ्तर झुग्गी बस्ती और न्यू एमएलए क्वार्टर में भी पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी।

निगम ने की सहयोग की अपील

नगर निगम प्रशासन ने बताया कि पंपगृह और विद्युत सबस्टेशन में जरूरी संधारण कार्य के कारण यह अस्थायी समस्या रहेगी। निगम ने जलप्रदाय प्रभावित रहने से नागरिकों को होने वाली असुविधा पर खेद जताते हुए लोगों से सहयोग की अपील की है।

Exit mobile version