Bhopal School Holiday: भारी बारिश के चलते भोपाल में आज स्कूल बंद, नर्सरी से 12वीं तक छुट्टी
भोपाल जिले में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए कलेक्टर ने 11 अगस्त 2026 को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। यह छुट्टी नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए लागू रहेगी।
भोपाल। जिले में अत्यधिक बारिश को देखते हुए भोपाल जिला प्रशासन ने 11 अगस्त 2026 को सभी स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित कर दिया है। यह आदेश जिले में संचालित शासकीय, अशासकीय और अनुदान प्राप्त स्कूलों पर लागू होगा।
प्रशासन के आदेश के अनुसार MPBSE, CBSE, ICSE सहित अन्य बोर्ड से संबद्ध सभी विद्यालयों में नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 11 अगस्त को छुट्टी रहेगी।
शिक्षक और कर्मचारी स्कूल में उपस्थित रहेंगे
विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किए जाने के बावजूद स्कूल के शिक्षक और अन्य कर्मचारी विद्यालयीन समय में स्कूल में उपस्थित रहेंगे। प्रशासन ने सभी संबंधित कर्मचारियों को विद्यालयीन समय में कार्यालय में उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
बारिश को देखते हुए लिया गया फैसला
भोपाल जिले में अत्यधिक वर्षा की स्थिति को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। प्रशासन का आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।
भोपाल स्कूल छुट्टी 11 अगस्त 2026:
– नर्सरी से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए अवकाश
– सरकारी और निजी सभी स्कूलों पर लागू
– MPBSE, CBSE, ICSE और अन्य बोर्ड के स्कूल शामिल
– शिक्षक और कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित रहेंगे
– आदेश 11 अगस्त 2026 को प्रभावी
