State

भोपाल रेल कारखाने ने पहली तिमाही में 286 कोचों का पीरियोडिक ओवरहॉलिंग किया

जून में 99 कोचों का अनुरक्षण, सुरक्षा और गुणवत्ता पर विशेष जोर

भोपाल। पश्चिम मध्य रेल के भोपाल स्थित सवारी डिब्बा कारखाने ने वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 286 रेल कोचों का सफलतापूर्वक पीरियोडिक ओवरहॉलिंग (पीओएच) किया है। इनमें केवल जून माह में ही 99 कोचों का अनुरक्षण पूरा किया गया।

मुख्य कारखाना प्रबंधक के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ अधिकारियों की सतत निगरानी में अनुरक्षण डिपो ने सुनियोजित कार्ययोजना और टीम भावना के साथ यह उपलब्धि हासिल की। कारखाना प्रबंधन का उद्देश्य कोचों की गुणवत्ता, सुरक्षा और विश्वसनीयता को सर्वोच्च स्तर पर बनाए रखना है।

पीरियोडिक ओवरहॉलिंग के दौरान कोचों की बॉडी और अंडरगियर की मरम्मत कर परिचालन सुरक्षा सुनिश्चित की जाती है। इसके अलावा ट्रॉली और बोगी के महत्वपूर्ण पुर्जों की मरम्मत, एयर ब्रेक सिस्टम, बफर तथा अन्य संरचनात्मक उपकरणों का निरीक्षण एवं सुधार किया जाता है, ताकि यात्रियों को सुरक्षित और झटका-रहित यात्रा का अनुभव मिल सके।

इस प्रक्रिया में व्हील और एक्सल का भी रखरखाव एवं मरम्मत की जाती है, जिससे रेल परिचालन की सुरक्षा और दक्षता को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।

Related Articles