State

भोपाल रेल मंडल का सघन टिकट चेकिंग अभियान, 4 माह में 2.30 लाख मामले पकड़े, ₹17.50 करोड़ जुर्माना वसूला

भोपाल रेल मंडल ने अप्रैल से जुलाई 2026 तक सघन टिकट जांच अभियान में 2.30 लाख से अधिक मामले पकड़े। बिना टिकट और अनुचित टिकट यात्रियों से ₹17.50 करोड़ का जुर्माना वसूला गया।

भोपाल। पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल रेल मंडल में बिना टिकट और अनुचित टिकट से यात्रा करने वालों के खिलाफ सघन टिकट जांच अभियान लगातार जारी है। चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 के अप्रैल से जुलाई तक मंडल ने 2,30,345 मामलों का पता लगाकर 17.50 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया है।

मंडल रेल प्रबंधक पंकज त्यागी के मार्गदर्शन और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया के निर्देशन में वाणिज्य विभाग की टीम ने यह अभियान चलाया।

चार माह में पकड़े गए इतने मामले

रेलवे के अनुसार, अप्रैल से जुलाई के बीच:

1,05,914 मामले बिना टिकट यात्रा के,

1,23,643 मामले अनुचित टिकट पर यात्रा के,

788 मामले बिना बुक किए सामान ले जाने के पकड़े गए।

इन सभी मामलों से कुल 17.50 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया, जो पिछले वित्तीय वर्ष की समान अवधि की तुलना में 11.80 प्रतिशत अधिक है।

जुलाई में ही वसूले 3.75 करोड़ रुपये

केवल जुलाई 2026 में टिकट जांच अभियान के दौरान:

18,533 बिना टिकट यात्री,

23,394 अनुचित टिकट वाले यात्री,

212 बिना बुक सामान के मामले पकड़े गए।

कुल 42,139 मामलों से रेलवे को 3.75 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।

रेलवे की यात्रियों से अपील

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने यात्रियों से अपील की है कि वे हमेशा वैध और उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें, ताकि जांच के दौरान जुर्माने और अन्य असुविधाओं से बचा जा सके।

Related Articles