भोपाल रेल कारखाना यूनियन चुनाव 2025 | वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ (WCRMS) को मिला कर्मचारियों का ऐतिहासिक समर्थन

भोपाल, । पश्चिम मध्य रेलवे (पमरे) की एकमात्र मान्यता प्राप्त यूनियन वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ (WCRMS) ने एक बार फिर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराते हुए भोपाल रेल कारखाना यूनियन चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल की है। यह जीत सीनियर इंस्टीट्यूट और केन्टीन विभाग में संपन्न हुए यूनियन चुनावों में मिली, जहाँ मजदूर संघ के चुनाव चिन्ह “गाय” को कर्मचारियों से जबरदस्त जनसमर्थन प्राप्त हुआ।
14 में से 13 सीटों पर मजदूर संघ का कब्जा, विरोधियों को बड़ा झटका
जोनल मीडिया कोऑर्डिनेटर श्री रोमेश चौबे ने जानकारी देते हुए बताया कि संघ के अध्यक्ष सी. एम. उपाध्याय और महामंत्री अशोक शर्मा के नेतृत्व में मजदूर संघ ने एकजुटता से अभियान चलाया। इसके परिणामस्वरूप 14 सीटों में से 13 पर मजदूर संघ के प्रत्याशी विजयी हुए, जबकि विरोधी यूनियन मात्र 1 सीट पर सिमट कर रह गई।
संगठनात्मक मजबूती और कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा
महामंत्री अशोक शर्मा ने इस चुनाव को पूरी गंभीरता से लिया और लगातार जनसंपर्क, चुनावी सभाएं और कार्यकर्ता संवाद के जरिए यूनियन में नई ऊर्जा का संचार किया। यही कारण रहा कि पिछले एक दशक से वर्चस्व रखने वाली लाल झंडा यूनियन को इस बार करारी शिकस्त मिली।
जीतने वाले प्रत्याशियों की सूची (सीनियर इंस्टीट्यूट और केन्टीन):
सीनियर इंस्टीट्यूट, भोपाल कारखाना
कोषाध्यक्ष पद: नितिन सिंह
सदस्य पद: मनोज कुमार राय, लक्ष्मण शाक्य, पवन सिंह, अमृता सैनी, मनोज कुमार पांडे, पंकज, समीरूद्दीन
केन्टीन विभाग
राहुल रायकवार, अशपाल सिंह, अनिल दुबे, संतोष कुमार, निखिल मालखेड़े
इस बड़ी जीत से यह स्पष्ट हो गया है कि रेलवे कर्मचारियों का भरोसा अब भी मजदूर संघ पर कायम है, जो निरंतर उनके हितों की रक्षा, सुविधाओं में सुधार और पारदर्शी कार्यप्रणाली पर काम कर रहा है।





