Bhopal News: मानस भवन में रक्षाबंधन महोत्सव, हजारों बहनों ने विधायक भगवानदास सबनानी को बांधा रक्षा सूत्र

Bhopal Rakshabandhan Mahotsav: भोपाल की दक्षिण-पश्चिम विधानसभा में गुरुवार को मानस भवन में रक्षाबंधन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्र की महिलाएं शामिल हुईं और विधायक भगवानदास सबनानी को रक्षा सूत्र बांधकर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। आयोजकों के मुताबिक, महोत्सव में हजारों बहनों ने हिस्सा लिया।

बहनों ने विधायक को बांधा रक्षा सूत्र

रक्षाबंधन महोत्सव के दौरान मानस भवन में उत्सव जैसा माहौल रहा। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की बहनों ने विधायक भगवानदास सबनानी को रक्षा सूत्र बांधा। इस दौरान महिलाओं ने गीत भी गाए और पारंपरिक तरीके से रक्षाबंधन का पर्व मनाया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक भगवानदास सबनानी ने कहा कि यह उनके लिए भावुक पल है और वे सभी बहनों के स्नेह एवं विश्वास के प्रति कृतज्ञ हैं। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन स्नेह, विश्वास और भाई-बहन के रिश्ते की मजबूत डोर का पर्व है।

सुरक्षा और विकास का दिया भरोसा

सबनानी ने कहा कि उन्हें जनप्रतिनिधि के रूप में जो विश्वास मिला है, उसके लिए वे क्षेत्र की बहनों के प्रति आभारी हैं। उन्होंने रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों की सुरक्षा और विधानसभा क्षेत्र के संपूर्ण विकास के लिए काम करने का भरोसा दिलाया।

उन्होंने कहा कि भारतीय परंपरा के पर्व समाज में एकता और समरसता की भावना को मजबूत करते हैं। विधायक के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में यह तीसरा रक्षाबंधन महोत्सव है।

आयोजन समिति को दी बधाई

विधायक भगवानदास सबनानी ने महोत्सव के आयोजन में सहयोग करने वाली पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को व्यवस्थित और भव्य तरीके से आयोजित करने के लिए आयोजन टोली के सभी सदस्य बधाई के पात्र हैं।

Exit mobile version